डिजिटल डेस्क: गुजरात में एक व्यापारी ने 1 मिनट महिला से वीडियो कॉल पर बात कर गंवा दिए 2.69 करोड़ रुपए। बताया जा रहा है कि पीड़ित को मोरबी से एक युवती का व्हाट्सएप पर मैसेज आया और कुछ देर मैसेज पर बातचीत होने के बाद लड़की ने उससे वीडियो कॉल कर वर्चुअल सेक्स की मांग करने लगी.' 

शुरुआत में व्यक्ति ने इसका विरोध किया,लेकिन लड़की ने उससे कोई दिक्कत न होने की बात कह कर वीडियो कॉल एक मिनट के बाद डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद लड़की ने व्यापारी को कॉल कर 50 हजार रुपये की मांग की और शख्स को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद से ही ब्लैकमेलिंग का दौर शुरु हुआ। शख्स ने बताया की उन्हें कभी कोइ पुलिस वाला बनकर पैसा वसूले तो किसी ने साइबर क्राइम सेल का ऑफिसर बनकर बिजनेसमैन से पैसे वसूले।