आगामी 10 जून  जेष्ठ मास की अमावस्या के दिन पूर्वोत्तर में सिर्फ असम के डिब्रूगढ़ व सदिया तथा अरुणाचल के डिगबोल में भी सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत के अन्य राज्यों में दिखाई नहीं देगा। जबकि विदेशों में यह ग्रहण दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण में यह सूतक ग्रहण के स्पर्श समय से 12 घंटे पहले लगता है। जैसे-डिब्रूगढ़ में तारीख 10 जून गुरुवार को सूर्य ग्रहण का स्पर्श का समय 18.00 बजे,अर्थात शाम  6 बजे इस सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले सुबह 6 बजे से लगेगा। पंडित विनोद दाधीच का कहना है कि ग्रस्तादय अल्पग्रास सूर्य ग्रहण वाले शहर  डिब्रूगढ़ में शाम 6 बजे स्पर्श व 6.23 पर मोक्ष शुद्धि,सदिया में 5.56 में स्पर्श व 6.26 पर शुद्धि होगी। वहीं अरुणाचल के  डिगबोल में शाम 05.58 पर स्पर्श व  6.25 पर शुद्धि होगी।