डिजिटल डेस्क: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है,केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी ने आज प्रस्ताव किया है, राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा है, और सभी भाजपा के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है।नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने के पार्लियामेंट्री बोर्ड के फैसले का प्रस्ताव कार्यकारिणी में रखा गया, जिसे पास कर दिया गया हैं,वो जून 2024 तक अध्यक्ष बने रहेंगे, यानी कार्यकाल में डेढ़ साल का विस्तार हुआ है,कोविड के वजह से सदस्यता अभियान नहीं हो पाया इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक्सटेंशन दिया गया है,कोविड के वजह से सदस्यता अभियान नहीं हो पाया इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक्सटेंशन दिया गया है,राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा और सबने ध्वनिमत से इसको पास कर दिया गया हैं।

शाह ने कहा कि बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर नड्डा जी के कार्यकाल में कोविड के दौरान सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया गया और बहुत ही बेहतर ढंग से काम किया गया हैं,और बिहार में हमारा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रहा। महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गुजरात सभी जगह हम बेहतरीन जीते तथा गोवा में हैट्रिक लगाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने में हम सफल रहे।

गृह मंत्री अमित शाह का कहना हैं कि नड्डा जी के नेतृत्व में गुजरात में भी हमने ऐतिहासिक जीत हासिल की,नड्डा जी के नेतृत्व में बहुत कामयाबी बीजेपी को मिली है।देशभर में विजय संकल्प यात्रा और मेरा बूथ सबसे मजबूत चल रहा है,इस साल नड्डा जी के नेतृत्व में हम 9 राज्यों में जीतकर आएंगे,2024 में लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे। मुझे विश्वास है कि मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में बीजेपी 2024 में और भी बड़े बहुमत से जीतेगी और एक बार फिर मोदी जी देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री के रूप में करेंगे। 

नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इसी साल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा था,इसके पहले वह जुलाई 2019 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे,उसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्होंने पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाली थी। भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष को लगातार तीन साल के लिए दो कार्यकाल दिए जाने का प्रावधान है।