मुंबई : भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। टेरर नेटवर्क मामले में सुरक्षा एजेंसी एनआईए ने दाऊद इब्राहिम के भांजे अलीशाह का बयान दर्ज किया था। अलीशाह ने अपने बयान में डॉन को लेकर कई बड़ी बातें बताई हैं। अलीशाह ने बताया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम दूसरी बेगम ले आया है। उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी बार निकाह कर लिया है। हालांकि निकाह किस महिला से किया है, उसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है। अलीशाह इब्राहिम दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का बेटा है। दाऊद के भांजे अलीशाह ने एनआईए की पूछताछ में बताया है कि डॉन दाऊद पाकिस्तान में कराची के डिफेंस एरिया में छिपा है और उसने दूसरी शादी कर ली है।

एनआईए ने दाऊद इब्राहिम और डी कंपनी से संबंध रखने के मामले में मुंबई में बड़ पैमाने पर कारवाई की थी। इसमें कई लोगों के बयान भी दर्ज किए गए थे। इसी मामले से जुड़ा अलीशाह इब्राहिम पारकर का वो स्टेटमेंट लगा है, जो उसने एनआईए की पूछताछ में दिया था। दाऊद इब्राहिम की ये दूसरी बेगम पाकिस्तान के ही एक पठान परिवार से है। हालांकि एनआईए के सूत्रों के मुताबिक दाऊद इब्राहिम यही बात बताता रहा है कि दूसरी शादी करने के लिए उसने अपनी पहली पत्नी महजबीन को तलाक दे दिया है, लेकिन अलीशाह के बयान के मुताबिक ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

एनआईए को दिए बयान में अलीशाह ने बताया कि दाऊद इब्राहिम की पहली पत्नी महजबीन से मेरी मुलाकात जुलाई 2022 में दुबई में हुई थी। तभी मुझे दाऊद इब्राहिम की दूसरी शादी की बात पता चली थी। अलीशाह के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम की पहली पत्नी महजबीन ही हर त्योहार, हर मौके पर भारत में बैठे रिश्तेदारों के संपर्क में व्हाट्सप्प कॉल के जरिए जुड़ी रहती है। बता दें कि पिछले साल सितंबर में ईडी ने भी अलीशाह से पूछताछ की थी। उस दौरान अलीशाह ने दाऊद इब्राहिम के ताजा पते को लेकर भी अब अलीशाह ने खुलासा किया है। अलीशाह के बयान के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम अब कराची के डिफेंस एरिया में अब्दुल्ला गाजी बाबा दरगाह के पीछे रहीम फाकी के पास रहता है।