डिजिटल डेस्क: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आज खम्मम में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं,इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मौजूद हैं। केसीआर इस रैली के जरिए विपक्षी एकता की ताकत को दिखाना चाहते हैं, इस रैली को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है क्योंकि यह तेलंगाना राष्ट्र समिति द्वारा अपना नाम बदलकर बीआरएस करने के बाद उसकी पहली रैली है और साथ ही इसमें विभिन्न विपक्षी दलों बीआरएस, आम आदमी पार्टी (आप), समाजवादी पार्टी (सपा) और वाम दलों के नेता एक साथ शिरकत कर रहे हैं। रैली से पहले सभी नेता यादाद्री में लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की।

इस रैली को लेकर बीआरएस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बी. विनोद कुमार ने मंगलवार आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार में धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और उदारवाद समेत संविधान की आत्मा को कमजोर किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि बीआरएस देश में वैकल्पिक राजनीति लाने का प्रयास कर रही है।