डिजिटल डेस्क: कोरोना के अन्य वेरिएंट्स की तुलना में  XBB.1.5 वेरिएंट चिंता बढ़ा रही है,यह वेरिएंट वैक्सिनेटेड लोगों को  भी अपने चपेट में ले रही हैं।  यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, अमेरिका में कोविड-19 के 40 प्रतिशत से अधिक मामले में कोरोना के ओमिक्रॉन XBB.1.5 वैरिएंट के कारण हो रहे हैं, और Indian SARS-CoV-2 Consortium on Genomics के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में कोरोना के प्रकोप के लिए जिम्मेदार। यह वैरिएंट भारत में फैल रहा है, INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों के अंदर इस वैरिएंट के अलग-अलग शहरों में करीब 26 केस मिल चुके हैं। 

महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने ट्विटर पर बताया कि यह नया वैरिएंट बीक्यू और एक्सबीबी की तुलना में अधिक बेहतर तरीके से प्रतिरक्षा का सामना कर सकता है।कई मॉडल से पता चलता है कि XBB 1.5 वैरिएंट पिछले वेरिएंट की तुलना में ट्रांसमिशन और इन्फेक्शन रेट के मामले में बहुत खतरनाक है,वहीं भारत में इसके कई केस सामने आने के बाद से चिंताएं बढ़ गई हैं। मिनेसोटा विश्वविद्यालय के एक संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. माइकल ओस्टरहोम ने रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, ''विडंबना यह है कि दुनिया अभी जिस सबसे खराब वैरिएंट का सामना कर रही है, वह वास्तव में XBB है।''

क्या है ये XXB.1.5 वैरिएंट ?

XXB.1.5 कोरोनावायरस का एक सब वैरिएंट है और यह अमेरिका में फैले कोरोना के 40 प्रतिशत केसों के लिए जिम्मेदार है,कई रिसर्च में ये पता चला है कि XXB.1.5 पिछले वैरिएंट्स की तुलना में काफी तेजी से संक्रमण फैलाता है। सरल शब्दों में कहा जाए तो XBB और XBB.1.5 दोनों BA.2 का रिकॉम्बिनेंट (दो अलग-अलग वैरिएंट के जीन्स से मिलकर बनने वाला वायरस) हैं, XXB उन सभी ओमिक्रॉन सबवैरिएंट्स की  तरह है जो लोगों को तेजी से संक्रमित करते हैं क्योंकि ये प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से बचने में सक्षम हैं। XBB और XBB.1.5 दोनों BA.2 का  रिकॉम्बिनेंट हैं।

XBB.1.5 वेरिएंट के लक्षण

वेरिएंट के लक्षण कुछ इस प्रकार हैं- 

नाक बहना, गले में खराश, बुखार, सिरदर्द, छींक, ठंड, खांसी और आवाज का कर्कश होना शामिल हैं।

फैक्टर्स जो XBB15 को अन्य ऑमिक्रॉन वेरिएंट से अलग करते हैं-

इनमें सबसे पहला फैक्टर है कि यह अभी तक सामने आए वैरिएंट की तुलना में अधिक तेजी और बेहतर तरीके से इम्युनिटी से बच निकलने में सक्षम है।

यह आसानी से मानव कोशिकाओं में प्रवेश कर सकता है और आक्रमण करने के मामले में भी बाकी वैरिएंट्स से तेज है।

यह पुराने XBB या BQ की तुलना में बहुत तेजी से फैलता है।

 यह जहां भी प्रभावी है, वहां मरीजों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। 

पुराने वुहान 1.0 या ओमीक्रोन पर असरदार टीके इस वैरिएंट पर भी काम करेंगे, इसे लेकर संशय है।डिजिटल डेस्क: कोरोना के अन्य वेरिएंट्स की तुलना में  XBB.1.5 वेरिएंट चिंता बढ़ा रही है,यह वेरिएंट वैक्सिनेटेड लोगों को  भी अपने चपेट में ले रही हैं।  यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, अमेरिका में कोविड-19 के 40 प्रतिशत से अधिक मामले में कोरोना के ओमिक्रॉन XBB.1.5 वैरिएंट के कारण हो रहे हैं, और Indian SARS-CoV-2 Consortium on Genomics के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में कोरोना के प्रकोप के लिए जिम्मेदार। यह वैरिएंट भारत में फैल रहा है, INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों के अंदर इस वैरिएंट के अलग-अलग शहरों में करीब 26 केस मिल चुके हैं। 

महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने ट्विटर पर बताया कि यह नया वैरिएंट बीक्यू और एक्सबीबी की तुलना में अधिक बेहतर तरीके से प्रतिरक्षा का सामना कर सकता है।कई मॉडल से पता चलता है कि XBB 1.5 वैरिएंट पिछले वेरिएंट की तुलना में ट्रांसमिशन और इन्फेक्शन रेट के मामले में बहुत खतरनाक है,वहीं भारत में इसके कई केस सामने आने के बाद से चिंताएं बढ़ गई हैं। मिनेसोटा विश्वविद्यालय के एक संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. माइकल ओस्टरहोम ने रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, ''विडंबना यह है कि दुनिया अभी जिस सबसे खराब वैरिएंट का सामना कर रही है, वह वास्तव में XBB है।''

क्या है ये XXB.1.5 वैरिएंट ?

XXB.1.5 कोरोनावायरस का एक सब वैरिएंट है और यह अमेरिका में फैले कोरोना के 40 प्रतिशत केसों के लिए जिम्मेदार है,कई रिसर्च में ये पता चला है कि XXB.1.5 पिछले वैरिएंट्स की तुलना में काफी तेजी से संक्रमण फैलाता है। सरल शब्दों में कहा जाए तो XBB और XBB.1.5 दोनों BA.2 का रिकॉम्बिनेंट (दो अलग-अलग वैरिएंट के जीन्स से मिलकर बनने वाला वायरस) हैं, XXB उन सभी ओमिक्रॉन सबवैरिएंट्स की  तरह है जो लोगों को तेजी से संक्रमित करते हैं क्योंकि ये प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से बचने में सक्षम हैं। XBB और XBB.1.5 दोनों BA.2 का  रिकॉम्बिनेंट हैं।

XBB.1.5 वेरिएंट के लक्षण

वेरिएंट के लक्षण कुछ इस प्रकार हैं- 

नाक बहना, गले में खराश, बुखार, सिरदर्द, छींक, ठंड, खांसी और आवाज का कर्कश होना शामिल हैं।

 फैक्टर्स जो XBB15 को अन्य ऑमिक्रॉन वेरिएंट से अलग करते हैं-

इनमें सबसे पहला फैक्टर है कि यह अभी तक सामने आए वैरिएंट की तुलना में अधिक तेजी और बेहतर तरीके से इम्युनिटी से बच निकलने में सक्षम है।

यह आसानी से मानव कोशिकाओं में प्रवेश कर सकता है और आक्रमण करने के मामले में भी बाकी वैरिएंट्स से तेज है।

यह पुराने XBB या BQ की तुलना में बहुत तेजी से फैलता है।

 यह जहां भी प्रभावी है, वहां मरीजों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। 

पुराने वुहान 1.0 या ओमीक्रोन पर असरदार टीके इस वैरिएंट पर भी काम करेंगे, इसे लेकर संशय है।