गुवाहाटी: फैंसी बाजार एसएस रोड स्थित होटल राजहंस के कमरा नंबर २०६ में गत १४ जनवरी से रह रहे ग्वालपाड़ा के लखीपुर भरपूर भीटा गांव के फैजुद्दीन (३५) और पत्नी तस्लीमा खातून (२५) को पति फैजुद्दीन ने २३ जनवरी को हत्या कर शाम को फरार हो गया। होटल के मैनेजर प्रह्लाद दास ने बताया कि १४ जनवरी को उक्त दोनों पति पत्नी ने होटल में कमरा किराए पर लिया। फैजुद्दीन ने अपने आपको एक बिल्डर का कर्मचारी बताया और बिल्डिंग के काम से ही गुवाहाटी आने का कारण भी बताया।

२३ तारीख को शाम को फैजुद्दीन होटल के बाहर अकेला ही निकला तो वह फिर कभी लौट कर नहीं आया। आज २५ जनवरी को संदेह के आधार पर होटल के कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसे खतरे का आभास हुआ। तब उसने मैनेजर को उक्त बातें बताई। मैनेजर ने फैंसी बाजार थाने में इसकी खबर दी। फैंसी बाजार थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर पाया कि कमरा नंबर २०६ में एक महिला की हत्या कर उसका मुंह ढक दिया गया है। थाना प्रभारी ने सीआईडी और फॉरेंसिक विभाग को इसकी खबर दी। उसके बाद सीआईडी और फॉरेंसिक विभाग के अधिकारियों ने आकर लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गए। पुलिस ने जांच से पहले किसी भी निष्कर्ष पर अपना वक्तव्य देने से इनकार कर दिया।