डिजिटल डेस्क: आज तेलंगाना में ‘जी20 फर्स्ट इनसेप्शन मीट’ का आयोजन किया गया,आयोजन का उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि आज भारत में स्टार्टअप्स की संख्या दुनिया में तीसरे नंबर पर है।  युवा जॉब होल्डर के बजाय जॉब क्रिएटर बनना चाहते हैं,और भारतीय स्टार्टअप्स की सफलता हमारे युवाओं के जुनून को दर्शाती है। उद्घाटन सत्र में G-20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि आज के स्टार्टअप भारत और दुनिया के लिए एक अरब लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि उत्पादकता आदि की समस्याओं को हल कर रहे हैं,और उन्होंने कहा किपहले भारत में बैंक खाता खोलने में 8-9 महीने लगते थे, जबकि आज बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल करके यह काम एक मिनट के भीतर हो जाता है तथा पिछले 4 सालों से हम अमेरिका, यूरोप और चीन की तुलना में अधिक तेजी से काम कर रहे हैं।

भारत G-20 की कर रही हैं अध्यक्षता

उल्लेखनीय है कि इस साल G-20 की अध्यक्षता भारत के पास है और इसी कड़ी में संगठन के शिखर सम्मेलन सहित समूह की करीब 200 बैठकें देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जा रही हैं,और  उत्तर प्रदेश में सबसे पहले आगरा में जी 20 देशों के मेहमानों की 11 और 12 फरवरी को बैठकें प्रस्तावित हैं। इन देशों के प्रतिनिधि 10 फरवरी की रात तक शहर में आ जाएंगे और 11 फरवरी को महिला सशक्तीकरण को लेकर कार्यक्रम में भाग लेंगे।