गुवाहाटीः सांसद बदरूद्दीन अजमल की ओर से असमिया भाषा को बचाने के बयान पर मंत्री पीयूष हजारिका उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि मुसलमानों से हमें क्या सीखना चाहिए, हमें मालूम है। बदरुद्दीन अजमल के असमिया भाषा को बचाने और जीवित रखने का बयान आधारहीन है।
मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा कि मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे असमिया नहीं बोल सकते, जैसे असमिया लोग बोलते हैं। यह हास्यास्पद है कि जो लोग सही से भाषा बोल नहीं सकते, वे हमारी भाषा को जीवित रखने की बात करते हैं। मंत्री ने एआईयूडीएफ प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि बदरुद्दीन अजमल को हमारी भाषा की रक्षा करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि असम के लोग अपनी भाषा की रक्षा और संरक्षण करना अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने कहा कि उनका बयान एक राजनीतिक लाभ के अलावा कुछ नहीं है। असम के लोग अपनी भाषा के प्रति पहले भी सजग थे और आज भी हैं।