डिजिटल डेस्क: India: The Modi Question बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है,देश के कई हिस्सों में इसके प्रदर्शन के बाद हालात बिगड़ते दिख रहे हैं। इस डॉक्यूमेंट्री को जेएनयू कैंपस में दिखाया गया जिसके बाद पथराव और हिंसा हुई,तुरंत पुलिस एक्शन में आकर स्थिति को सामान्य किया।अब एक और विवाद गहराता जा रहा है,सोशल मीडिया पर उसके कुछ पुराने स्क्रीन शॉट्स वायरल हो रहे हैं और इसमें भारत के नक्शे से कश्मीर को अलग दिखाया गया है तथा चेक करने पर हमने पाया कि ये वीडियो साल 2015 का है। इसका टाइटल Modi Miles: Why is India PM Narendra Modi always flying? है। 12 नवंबर 2015 के दिन इस वीडियो को अपलोड किया गया है,इसमें ये बताया गया है कि मोदी कितनी विदेश यात्राएं करते हैं,ग्राफिक्स के मदत से वीडियो में भारत का नक्शा दिखाया गया है,लेकिन नक्शे के ऊपरी हिस्से से कश्मीर गायब है,अब सोशल मीडिया पर इसके स्क्रीन शॉट्स वायरल हो रहे हैं।
Its time we remove BBC from India:
यानी बीबीसी ने कश्मीर को भारत से हटाया, अब वक्त है बीबीसी को भारत से हटाने का,ऐसे ही कई और यूजर्स ट्वीट कर रहे हैं। Undaunted लेफ्टिनेंट उमर फैय्याज ऑफ कश्मीर किताब की लेखक भावना अरोड़ा ने उसी वीडियो का स्क्रीन शॉट भेजते हुए कैप्शन में लिखा, BBC removes Kashmir from India।