डिजिटल डेस्क: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  साल 2023-2024 के लिए केंद्रीय बजट पेश कर दिया है,बजट में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए गए। मोदी सरकार 2.0 के आखिरी पूर्ण बजट में उन्होंने नौकरी-पेशा लोगों को बड़ी सौगात दी,उन्होंने 7 लाख रुपये इनकम तक का कोई टैक्स न लगाने का फैसला किया।इनकम टैक्स लिमिट बढ़ा दी गई है,अब 7 लाख रुपये तक टैक्स नहीं लगया जाएगा – वित्त मंत्री।

शुरुआत में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट के अमृतकाल का पहला बजट बताया। 

इस बजट में वित्त मंत्री ने बजट में कृषि, युवाओं, पीएम-आवास, शिक्षा, MSME सहित अन्य क्षेत्रों के लिए सौगातों का पिटारा खोला,शिक्षा मंत्री ने 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए अगले 3 वर्षों में 38,000 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए भी वित्त मंत्री नेबड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी, तथा  महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। और इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा। 

'भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था'

निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के जीवन की बेहतर गुणवत्ता और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया है,प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। इन 9 वर्षों में, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ी है।

वित्त मंत्री का कहना है कि  हमारा आर्थिक एजेंडा नागरिकों के लिए अवसरों को सुविधाजनक बनाने, विकास और रोज़गार सृजन को तेज़ गति प्रदान करने और व्यापक आर्थिक स्थिरता को मज़बूत करने पर केंद्रित है तथा कृषि से जुड़े स्टार्ट अप को प्राथमिकता दी जाएगी। युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि त्वरक कोष की स्थापना की जाएगी।

MSME को लेकर यह बड़ा ऐलान: 

निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम विश्व कर्म कौशल सम्मान पैकेज की परिकल्पना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए की गई है, जो उन्हें एमएसएमई मूल्य श्रृंखला के साथ एकीकृत करते हुए अपने उत्पादों की गुणवत्ता, पैमाने और पहुंच में सुधार करने में सक्षम बनाएगा।

आम बजट में 7 लाख तक इनकम टैक्स फ्री:

केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी सौगात दी है,अब पुरानी टैक्स व्यवस्था खत्म कर दी गई है। नई टैक्स व्यवस्था के तहत 7 लाख रुपये तक इनकम टैक्स फ्री कर दी गई है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क बढ़ाने का ऐलान किया है। यह 16 फीसदी बढ़ाया गया है।

 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए अगले 3 वर्षों में 38,000 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।पीएम कौशल विकास योजना 4.0 का ऐलान:निर्मला सीतारमण ने कहा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.O शुरूआत की जाएगी,और युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय अवसरों के लिए कौशल प्रदान करने के लिए 30 स्किल इंडिया नेशनल सेक्टर खोले जाएंगे।

इनकम टैक्स स्लैब:

3 लाख तक कोई टैक्स नहीं

3 से 6 लाख लाख पर 5 फीसदी टैक्स

6 से 9 लाख तक 9 फीसदी टैक्स

12 से 15 लाख पर 20 फीसदी टैक्स

7 लाख तक इनकम टैक्स में छूट