डिजिटल डेस्क: महाराष्ट्र के नागपुर की SIL कंपनी पर साइबर अटैक हुआ है,कंपनी के इम्पोर्टेंट डेटा हैक कर लिए गए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि यह कंपनी भारतीय सेना और रक्षा क्षेत्र को हथियार और बारूद सप्लाई करने वाली कंपनियों में से एक है,साइबर अटैक के बाद बताया जा रहा है कि कंपनी से जुड़े संवेदनशील डेटा ऑनलाइन बाजार में सेल के लिए रख दिए गए हैं। हैकर का दावा है कि उसने कंपनी के नागपुर सर्वर से 2 टीबी डेटा चुरा लिया है और उनमें पिनाका रॉकेट्स, ब्रह्मोस, आकाश, कई वॉरहेड्स, माइन्स, बम और अन्य संवेदनशील रक्षा उपकरण से जुड़े सूचनाएं, ड्राइंग्स, इंजीनियरिंग फॉर्मूले और ऑडिट्स हैं।
जल्दी ही CBI के हाथ में होंगी मामले की जांच:
SIL कंपनी पर साइबर अटैक से मैनेजमेंट से जुड़े अहम पद पर बैठे लोगों की निजी जानकारियां भी चुरा ली गई हैं,नागपुर सिटी साइबर पुलिस स्टेशन में केस रजिस्टर्ड कर लिया गया है, और केस केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपने की तैयारी की जा रही है।
इस मामले में रक्षामंत्रालय, गृहमंत्रालय, इंटेलिजेंस एजेंसियों के अधिकारी भी जुटे हैं और जुड़ी सारी जानकारियों का जायजा ले रहे हैं। 21 जनवरी को कंपनी के अधिकारियों को हैकिंग के बारे में जानकारी मिली,और उन्हें धमकी दी गई कि उनके अहम डेटा हैक कर लिए गए हैं और जल्दी ही इन्हें बेचा जाएगा तथा कंपनी ने तुरंत सिक्योरिटी एजेंसियों को इसकी सूचना दे दी।