डिजिटल डेस्क: आज RBI ने अडानी समूह को लोन देने के मामले में सभी बैंकों को जानकारी देंने का निर्देश दिया हैं। दरअसल हाल ही में अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग ने हाल ही में अडानी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई थी,इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई। हालांकि, गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप ने आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया,तथा अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ा कदम उठाया हैं। अब RBI ने देश की सभी बैंकों को निर्देश जारी कर अडानी ग्रुप को दिए गए लोन की जानकारी मांगी की है।

दरअसल हिंडनबर्ग ने हाल ही में अडानी ग्रुप पर मार्केट में हेरफेर और अकाउंट में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था,और तुरंत अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई। हालांकि, गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप ने आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया और दावा किया कि इस रिपोर्ट में जनता को गुमराह किया गया हैं।