डिजिटल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता वैश्विक स्तर पर बढ़ती जा रही है,वह भारत पहले और एक मात्र ऐसे नेता हैं जिनकी ग्लोबल लेवल पर इतनी धूम है। गौर कि बात यह कि प्रधानमंत्री ने दुनिया के 22 देशों के दिग्गजों को पछाड़कर पहली रैंक हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्लोबल लेवल पर अप्रूवल रेटिंग 78% है। बात करे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन कि तो उन्की अप्रूवल रेटिंग घट रही है और अपने देश में भी इतने चर्चित नहीं हैं,उन्हें सिर्फ 40 फीसदी ही अप्रूवल रेटिंग मिली है,और उन्की लोकप्रियता रैंक छठे नंबर पर हैं। जो बाइडन के अलावा भारतीय मूल के ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक अभी इतने चर्चित नहीं हैं,और उन्की अप्रूवल रेटिंग 30 फीसदी है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की रैंक  11वें पायदान पर हैं और अप्रूवल रेटिंग 29 फीसदी है। 

 ग्लोबल लीडर पर सर्वे कैसे होता है?

मॉर्निंग कंसल्ट हर रोज 20 हजार से ज्यादा लोगों का इंटरव्यू करते हैं,और मिलने वाली डेटा के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार किया जाता हैें और वैश्विक नेताओं की रैंकिंग की जाती है। अमेरिका में इसका सैंपल साइज बड़ा है और वहा इंटरव्यू में 45 हजार लोग शामिल किए गए था,वहीं दूसरे देशो में यह सैंपल साइज 500-5000 के बीच रखा गया था।