डिजिटल डेस्क: साल 2023 देश की सियासत के लिए  बेहद अहम है, क्योंकि इस साल देश के कई महत्वपूर्ण राज्यों में चुनाव होने हैं और यह चुनाव 2024 में होने वाला आम चुनावों की दशा-दिशा तय करेंगे। अब ऐसे में बीजेपी ने चुनावी राज्यों में अपने सेनापतियों को तैनात करना शुरू कर दिया हैं, तथा बीजेपी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर बड़ा दांव खेलते हुए उनको कर्नाटक चुनावों का प्रभारी नियुक्त किया हैं,तथा बीजेपी आलाकमान ने इसके साथ ही अपने तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई को राज्य में चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। 

दोनों नियुक्तियों के संबंध में बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा दी गई इन दोनों नियुक्तियों के संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किए हैं।

BJP National President Shri @JPNadda has appointed Union Minister Shri @dpradhanbjp as the BJP's Incharge and Tamil Nadu BJP President Shri @annamalai_k as the Co-incharge for the upcoming Karnataka Election 2023. pic.twitter.com/Wxe1KswjhL

— BJP (@BJP4India) February 4, 2023

 कब होना हैं कर्नाटक में  विधानसभा चुनाव: 

कर्नाटक विधानसभा का चुनाव लगभग तीन महीने का समय बचा है, ऐसे में बीजेपी ने राज्य में फिर से कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के साथ-साथ सोशल इंजीनियरिंग के जरिए चुनाव में उतरने की रणनीति पर काम कर रही है। एक बार फिर सत्ता में वापसी के लिए बनाए गए मेगा प्लान के तहत बीजेपी राज्य के लिंगायत मतदाताओं के साथ-साथ वोक्कालिगा मतदाताओं को भी साधने की कोशिश कि जा रही है,और साथ ही चुनावी जीत-हार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले दलित और आदिवासी मतदाताओं को भी लुभाने के पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं।

वही कर्नाटक में कांग्रेस ने शुरू की प्रजा ध्वनि यात्रा:

बीजेपी जहां एक तरफ अपनी रणनीति के तहत अपने सिपहसलारों की तैनाती शुरू कर दी है, उसी समय कांग्रेस ने भी अपने पासे फेंकने शुरू कर दिए हैं,और  इसी क्रम में कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को पार्टी की  प्रजा ध्वनि यात्रा शुरू की।