डिजिटल डेस्क: केरल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आया है, जहां एक शख्स ने पहले अपने लिव इन पार्टनर की हत्या की और फिर उसके शव के साथ ही घर में तीन दिनों तक रहा।तीन दिन रहने के बाद शख्स मुंबई भागने का प्लान बना रहा था लेकिन उससे पहले ही वो गिरफ्तार कर लिया गया।
TOI के मुताबिक पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान एंटो सेबस्टियन के रूप में की है जिसने कथित तौर पर नीतू कृष्णन की 27 जनवरी को हत्या कर दी और उसके शव के साथ तीन दिन तक घर में रहा और किसी को भी इसकी भनक किसी को लगने नहीं दी।
पुलिस पूछताछ में कहा है आरोपी का नीतू के साथ यह तीसरी लिव इन पार्टनर थी और वह तलाकशुदा थी,और उसकी और नीतू की मुलाकात उस समय हुई थी जब वो कोट्टम में एक पेंटर का काम कर रहा था।
अगले दिन यानी 27 जनवरी को नीतू ने एक बार फिर झगड़ा करने लगी जिसके बाद एंटो ने उसे मौत के घाट उतार दिया,और घटना की जानकारी तब मिली जब हत्या के तीन दिन बाद घर के भीतर से बदबू आनी शुरू हुई। वहीं आरोपी कोझीकोड फिल्म देखने चला गया था और वहीं से वो ट्रेन के जरिए मुंबई भागने वाला था, और समय रहते पुलिस ने उसे ट्रैक किया और फिर गिरफ्तार कर लिया।