तामुलपुरः बीटीआर के तामुलपुर उपखंड के रामेसुबुरी-डोंगपार में आज जिला परिवहन कार्यालय का शिलान्यास रखा गया। मांगलिक माहौल में तामुलपुर के रामेसुबुरी डोंगपार में बीटीआर के परिवहन विभाग के कार्यकारी सदस्य रनेंद्र नार्जरी ने कार्यालय का शिलान्यास किया। इस दौरान एक बैठक भी आयोजित की गई। यूपीपीएल के युवा नेता जितेन मुसाहारी की मेजबानी में हुई बैठक में रनेंद्र नर्जारी ने कहा कि आज का दिन इतिहास में हमारे लिए शुभ दिन है। हमें जनता की मदद के लिए परिवहन कार्यालयों की आवश्यकता है।
इसलिए एसओपीडी योजना के तहत 1 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से इस जिला परिवहन कार्यालय का शिलान्यास करके लोगों को राहत देने का प्रयास किया गया है। समानांतर में बीटीआर के लोगों को राहत देने के लिए बीटीआर प्रधान के नेतृत्व में शुक्लाई में ड्राइविंग स्कूल स्थापित करने के विचार के साथ काम शुरू किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह अगले साल पूरा हो जाएगा। बीटीआर के परिवहन विभाग के कार्यकारी सदस्य ने बैठक में दोहराया कि गोरेश्वर के ओगुरी में 70 करोड़ रुपए की लागत से पूर्वोत्तर में पहला ड्राइविंग स्कूल बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से काम शुरू हो चुका है।
इस अवसर पर तमुलपुर के विधायक जलेन दैमारी ने भी अपने विचार रखे। आज की बैठक में बीटीआर कार्यकारी सदस्य धर्म नारायण दास, एमसीएलए हेमंत कुमार राभा, विजित गौरा नर्जारी, पवित्र बोड़ो, तामुलपुर जिला भाजपा अध्यक्ष विक्टर कुमार दास, पुलिस अधीक्षक पंकज यादव, उप-विभागीय मजिस्ट्रेट डॉ. बेदांग तालुकदार, बीटीआर के परिवहन विभाग का संयुक्त सचिव और सीएसडी दीपज्योति चक्रवर्ती, जिला परिवहन अधिकारी आदि सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।