डिजिटल डेस्क: ड्रामा क्वीन राखी सावंत का शौहर आदिल दुर्रानी दिल्ली में गिरफ्तार हो गए है, राखी सावंत ने आदिल के खिलाफ ओशिवारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पिछले साल के आखिर में ही राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग शादी करने का ऐलान किया था,और हालांकि राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर अपने शौहर आदिल पर गंभीर आरोप लगाया था कहा था कि शादीशुदा होने के बावजूद उनका किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। और बीते दिनों राखी सावंत ने आदिल के साथ रिलेशन में रह रही लड़की का नाम तनु बताया था,राखी के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर आदिल और उस लड़की की तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही है। 

इस दौरान राखी ने आदिल दुर्रानी पर मार-पीट और धोखा देने के आरोप भी लगाए,इन्हीं आरोपो के बाद पुलिस ने आदिल दुर्रानी को गिरफ्तार कर लिया।  बीते साल राखी सावंत द्वारा अपनी शादी को लेकर ऐलान करते हुए ये भी कहा था कि उन्होंने आदिल संग निकाह किया है और निकाह के लिए उन्होंने इस्लाम कबूल किया है और वो अब फातिमा दुर्रानी बन गई है।सोशल मीडिया हैंडल पर राखी सावंत अक्सर आदिल के लिए प्यार जताती रहीं हैं लेकिन ताजा हालातों को देखकर तो यही लग रहा कि उनकी जिंदगी में प्यार न के बराबर ही है।