डिजिटल डेस्क: कर्नाटक के मंगलुरु शहर में एक निजी हॉस्टल में रह रहे नर्सिंग और पैरामेडिकल के 137 छात्र रात में फूड प्वाइजनिंग की वजह से बीमार पड़ गए जिससे उन्हें सोमवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा,और इनसमें से कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मंगलुरु पुलिस कमिश्नर का घटना के बारे में कहना हैं कि हमें करीब तड़के 2 पता चला कि करीब 137 छात्रों ने फूड प्वाइजनिंग, पेट दर्द, लूज मोशन, उल्टी आदि की शिकायत की है, इसके बाद उन्हें सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन 137 छात्रों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है,हम इसके पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
दूषित जल फूड हो सकती है प्वाइजनिंग वजह:
नगर पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने कहा कि छात्रों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, तथा भोजन विषाक्तता के लिए दूषित जल को कारण बताया जा रहा है।