डिजिटल डेस्क: हैलाकांडी से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है,और वीडियो में देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति का हाथ पेड़ से लाल रंग की रस्सी से बंधा हुआ है। उस व्यक्ति को लोहे की रॉड से पीटने के बाद उस पर पेशाब किया जा रहा है तथा उसके बाद असम पुलिस ने इस पूरे मामले में हैलाकांडी के रहने वाले आरोपी निजामुद्दीन बोर भुयान को गिरफ्तार किया है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ से बाधंता है,और निजामुद्दीन बोर भुयान ने लोहे की रॉड से पिटाई करने से पहले युवक का सिर मुंडवा दिया,आरोपी वीडियो में उस शख्स पर पेशाब करते हुए भी नजर आ रहा है, जिसके हाथ पेड़ से लाल रंग की रस्सी से बंधे हुए थे।उक्त घटना के मुख्य आरोपी निजामुद्दीन समेत अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जीपी सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी :
इस मामले को लेकर असम के डीजीपी जीपी सिंह ने एक ट्वीट किया, और वायरल वीडियो का जिक्र कर हैलाकांडी पुलिस को सतर्क किया गया था,जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में एक्शन लिया है। मंगलवार को डीजीपी ने ट्वीट में कहा कि हैलाकांडी प्रताड़ना के वायरल वीडियो के मुख्य आरोपी निजामुद्दीन बोर भुयान के साथ हैलाकांडी पुलिस ने तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है,इसके साथ ही असम पुलिस आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई कर रही है।