डिजिटल डेस्क: घर पर खाना और ग्रॉसरी डिलीवर करने वाली ऐप्स ने लोगों की जिंदगी आसान बना दी है,कई ऐसे ऐप्स तो आधे घंटे से भी कम समय में सामान की डिलीवरी करने की बात कहती हैं। ऐसी ही एक ऐप है ब्लिंकइट जो 10 मिनट में राशन डिलीवर करने का दावा करती है,लेकिन एक यूजर के लिए साथ इस ऐप से ग्रॉसरी मंगवाने का अनुभव खराब निकला, उसके ब्रेड के पैकेट में जिंदा चूहा मिला।
इंग्लिश ओवन ब्रेड का यह पैकेट पूरी तरह पैक था, यानी इसकी पैकिंग के वक्त ही चूहा पैकेट में पैक हो गया,हैरानी की बात यह है कि ब्रेड की कंपनी से लेकर स्टोर तक और फिर डिलीवरी तक किसी ने इस चूहे को नहीं देखा। यह घटना 1 फरवरी की है,दरसल नितिन अरोड़ा नाम के इस यूजर ने घटना की फोटो 3 फरवरी
को ट्विटर पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा- ब्लिंकइट के साथ मेरा एक्सपीरियंस बहुत ही खराब रहा, मैंने 1 फरवरी को ब्रेड का पैकेट ऑर्डर किया था,और जिसमें एक जिंदा चूहा पैकेट के अंदर डिलीवर किया गया था। अगर 10 मिनट के अंदर डिलीवरी से ऐसा सामान डिलीवर होता है तो मैं ऐसे आइटम लेने के बजाय डिलीवरी के लिए कुछ घंटे इंतजार करना पसंद करूंगा।