डिजिटल डेस्क: अब खालिस्तानी संगठनों के निशाने पर है हरियाणा के युवा। इस मामले को लेकर NIA ने हरियाणा पुलिस को बड़ा इनपुट दिया है। खालिस्तानी आतंकी संगठन दूसरे देशों में बैठकर  हरियाणा के गांवों में टारगेट किलर तैयार कर रहे हैं। ऐसे में NIA से इनपुट मिलने के बाद हरियाणा पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं तथा पुलिस ने युवाओं को पहचान करने का अभियान भी शुरु कर दिया है,और NIA को मिले इनपुट के अनुसार राज्य के कई युवा इन आतंकी संगठनों के संपर्क में है। 

NIA के जांच मामले में खुलासा हुआ है कि हरियाणा के युवाओं को टारगेट किलिंग के लिए आतंकी संगठन मोटी रकम का लालच दे रहे हैं तथा साथ ही उन्हें फॉरेन टूर के साथ लग्जरी लाइफ जीने का लालच दिया जा रहा है,और  हाल ही में ऐसी कुछ युवाओं को अरेस्ट किया गया है जिनके पास से लाखों रुपए बरामद हुए है।

इस मामले को लेकर हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी टारगेट किलिंग के मामलों को लेकर चिंता जताई थी,और उन्होंने इसे लेकर पुलिस की रिव्यू मीटिंग भी ली थी। साथ ही उन्होंने हरियाणा पुलिस को टारगेट किलिंग पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए थे।