डिजिटल डेस्क: उदयपुर के पंजाब नेशनल बैंक में महिला कस्टमर को लॉकर संख्या 265 आवंटित थी। लेकिन उनको कहां पता था कि उसके लाखों रुपयों की लॉकर के अंदर भी दीमक चट कर चुकी है। यह सब देखकर कस्टमर चौंक गई और घबराई हुई बैंककर्मियों के पास गई,लेकिन बैंककर्मी भी अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए नजर आए।
दरअसल,उदयपुर के हिरण मगरी निवासी महेश की पत्नी सुनीता मेहता ने अपने नाम से पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर लिया था, और तब तक तो नोट पूरी तरह सुरक्षित थे, लेकिन बीते गुरुवार के दिन जरूरत पड़ने पर जब लॉकर को खुलवाया तो पता चला गड्डियों को पूरी तरह दीमक खा चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि बैंक मैनेजमेंट ने पेस्ट कंट्रोल नहीं करवाया था, इसलिए कैश को नुकसान पहुंचा है,लॉकर के अंदर और भी सामान रखा हुआ है, उसके भी खराब होने की आशंका है जिसकी शिकायत बैंक प्रबंधन को कर दी गई है, और अब बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर 20 से 25 ऐसे लॉकर हैं जिनके अंदर दीमक लगी होने की आशंका है।
PNB के सीनियर मैनेजर प्रवीण कुमार यादव ने कहा, ग्राहकों के नुकसान की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और कस्टमर को दोबारा बैंक में बुलाया गया है ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके,और बैंक के अंदर सीलन आने की वजह से दीमक ने नुकसान पहुंचाया है।