गुवाहाटी : त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होगा। भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने अपनी चुनावी रैलियों में इस मुद्दे पर जोर दे रहे हैं। त्रिपुरा के अम्पीनगर निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने वादा किया कि वह त्रिपुरा को विभाजित नहीं होने देंगे।

त्रिपुरा के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रेटर त्रिपुरा को अब विभाजित नहीं होने दिया जाएगा। त्रिपुरा को विभाजित कर वृहत्तर त्रिपुरा कैसे संभव है? त्रिपुरा को कोई बांट नहीं सकता।

भाजपा के हराने पर भी त्रिपुरा का बंटवारा नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा हार सकती है लेकिन त्रिपुरा हमेशा एक रहेगा। उल्लेखनीय है कि असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने सोमवार को 3 जन रैलियों में भी भाग लिया। गौरतलब है कि सीएम डॉ. शर्मा रोजाना कई चुनावी रैलियों में शामिल हो रहे हैं।

सीएम डॉ. शर्मा के साथ त्रिपुरा में कैबिनेट सदस्य रंजीत कुमार दास, जयंत मल्लबरुवा, पीयूष हजारिका और अशोक सिंघल के साथ पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। भाजपा ने आईपीएफटी के साथ गठबंधन किया है जबकि कांग्रेस और वामदल साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं दोनों पार्टियों के बीच सीट का बंटवारा हुआ  है।