डिजिटल डेस्क: दिल्ली के बाबा हरिदास नगर के मित्राऊं गांव में हुए निक्की यादव हत्याकांड मामले में दिल्ली की अदालत ने आरोपी साहिल गहलोत को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है,और दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की हैं। गौर कि यह बात हैं कि मित्राऊं के रहने वाले साहिल पर आरोप है कि उसने अपनी लिव-इन पार्टनर निक्की यादव की कार में गला घोंटकर हत्या कर दी और हत्या के बाद शव खाली प्लाट में स्थित अपने ढाबे में रखे फ्रिज में छिपा दिया। वारदात के अगले ही दिन उसने दूसरी युवती से शादी भी कर ली और युवती के लापता होने और हत्या की आशंका की सूचना क्राइम ब्रांच को मिलने पर पुलिस ने छानबीन के बाद मंगलवार सुबह आरोपित साहिल गहलोत को मित्राऊं से दबोच लिया गया हैे,तथा उसके बाद उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने ढाबे में रखे फ्रिज से निक्की का शव भी बरामद किया।
श्रद्धा वालकर की तरह निक्की यादव के शव को टुकड़े-टुकड़े कर ठिकाने लगाने का था योजना:
श्रद्धा वालकर की तरह निक्की यादव के प्रेमी साहिल गहलोत की योजना भी उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर बाहरी दिल्ली के इलाके में फेंक देने की थी, और तभी कश्मीरी गेट इलाके में निक्की की हत्या करने के बाद वह शव को मित्राऊं लेजाकर अपने ढाबे में रखे फ्रिज में छिपा दिया था।
वह पहले यह देखने की कोशिश कर रहा था कि निक्की के स्वजन उसकी खोजबीन करते हैं अथवा नहीं,और किसी को उसपर शक न हो इसलिए कुछ समय से साहिल ने निक्की के साथ रहना छोड़ दिया था। पुलिस का कहना है कि अगर साहिल बगैर साजिश रचे निक्की की हत्या करता तब हत्या के बाद उसका शव कहीं भी फेंक सकता था,तथा उस दौरान वह यह देखता कि कहीं उसकी खोजबीन तो नहीं की जा रही है,और कोई खोजबीन न होने वह शव के टुकड़े कर अलग अलग जगहों पर फेंक देता।
पुलिस का कहना है कि जहां ढाबा है वहां आसपास घनी आबादी वाला कोई इलाका नहीं है और उसके आसपास जंगल और कई नाले भी हैं, जहां उसकी योजना शव को ठिकाने लगाने की थी तथा पुलिस का कहना है कि पूछताछ में साहिल सहयोग नहीं कर रहा है।