गुवाहाटी : न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी ने बुधवार को राजभवन के दरबार हॉल में मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा की उपस्थिति में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ  ग्रहण समारोह में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री रणजीत दास, महाधिवक्ता असम देवजीत सैकिया, गौहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, कानूनी बिरादरी के सदस्य, असम सरकार के मुख्य सचिव पबन कुमार बरठाकुर, डीजीपी जीपी सिंह, अपर मुख्य सचिव सैयदीन अब्बासी और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।