डिजिटल डेस्क: 2018 में NDPP ने जीत हासिल करने के बाद नागालैंड विधानसभा चुनाव 2023 के लिए फिर एक बार से BJP के साथ गठबंधन किया है। NDPP 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि BJP की नजर राज्य में 20 सीटों पर है,तथा पिछले चुनाव में,NDPP ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन 2022 में NDPP के 21 विधायक एनडीपीपी में शामिल हो गए। अब ऐसा माना जा रहा है कि इस चुनाव में इसका लाभ हो सकता है।
पूर्व CM टीआर जेलियांग के बारे में यह 6 बातें
टीआर जेलियांग ने नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में दो बार कार्य किया है,उन्होंने पहली बार 2014 में लोकसभा के लिए चुने गए नेफियू रियो के इस्तीफे के बाद पद संभाला था।
जेलियांग ने 2017 में राजनीतिक उथल-पुथल के कारण पद से इस्तीफा दे दिया था और शूरहोज़ेली लिज़ीत्सु द्वारा विधानसभा में बहुमत साबित करने में विफल रहने के बाद महीनों बाद फिर से शपथ ली थी, मार्च 2018 में उन्हें फिर से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
टीआर जेलियांग की पार्टी NDPP ने 2018 के विधानसभा चुनावों में 26 सीटें जीती थीं, 2021 में UDA नामक एक सर्वदलीय गठबंधन बनाने के लिए सत्तारूढ़ NDPP सरकार में शामिल हो गया था।
टीआर जेलियांग को फरवरी 2022 में यूडीए का चेयरमैन बनाया गया था,अप्रैल 2022 में टीआर जेलियांग 20 अन्य एनपीएफ विधायकों के साथ एनडीपीपी में शामिल हो गए।
वह पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे और 1976 में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. वह PPC के कार्यकारी सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जेलियांग 2004 से 2008 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।
टीआर ज़ेलियांग ने 1975 में डॉन बॉस्को हाई स्कूल डिब्रूगढ़, असम से अपनी मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की थी,वह कला स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के लिए कोहिमा कॉलेज गए, लेकिन अंतिम परीक्षा पास नहीं कर सके,2023 नागालैंड विधानसभा चुनाव में टीआर जेलियांग पेरेन (एसटी) सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
क्या हैं सीटों का गणित?
सत्तारूढ़ एनडीपीपी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, भाजपा 20 सीटों पर, कांग्रेस 23 सीटों पर जबकि एनपीएफ 22 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और LJP-Ram Vilas 15 सीटों पर, एनपीपी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 12-12 सीटों पर तथा CPI नौ सीटों पर, और JantaDal सात सीटों पर, राष्ट्रीय जनता दल तीन और CPI एवं Rising People's Party एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।