गुवाहाटीः प्रोफेसर जगदीश मुखी पांच साल चार महीने तक असम के राज्यपाल के रूप में सेवा देने के बाद रविवार दोपहर एक विशेष उड़ान से नई दिल्ली लौटे। 10 अक्तूबर, 2017 को असम के राज्यपाल का पद संभालने वाले प्रो. जगदीश मुखी का 10 अक्तूबर, 2022 को कार्यकाल समाप्त हो चुका था। हालांकि, राष्ट्रपति कार्यालय ने नए राज्यपाल की नियुक्ति नहीं की और प्रोफेसर मुखी ने चार महीने से अधिक समय तक राज्य के राज्यपाल का पदभार संभाला। उन्होंने कई महीनों तक नागालैंड और मणिपुर के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया प्रो. मुखी ने जनवरी में नागालैंड की राजधानी कोहिमा में गणतंत्र दिवस का झंडा भी फहराया।
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने बीते शनिवार की रात औपचारिक रूप से निवर्तमान राज्यपाल को कोईनाधर गेस्ट हाउस में रात्रि भोज में विदाई दी। निवर्तमान राज्यपाल अपनी पत्नी प्रेम मुखी के साथ रविवार दोपहर 1.20 बजे नई दिल्ली जाने के लिए गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे। हवाईअड्डे के बाहर वीआईपी लाउंज के मैदान में असम पुलिस ने उन्हें सलामी दी। निवर्तमान राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा, असम मंत्रिमंडल के कई सदस्य, गुवाहाटी सांसद क्वीन ओझा, असम पुलिस के महानिदेशक जीपी सिंह, गुवाहाटी मेट्रोपॉलिटन पुलिस आयुक्त दिगंत बरुवा और असम सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके बर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हवाई अड्डे पर विशेष उड़ान में सवार होने से पहले अंतिम बार राज्यपाल का गुलदस्ते से मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने भावनात्मक माहौल में प्रदान किया। दोपहर 1.45 बजे राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस बीच असम के नवनियुक्त राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया 21 फरवरी की दोपहर नई दिल्ली से उसी विशेष उड़ान से बोरझार हवाईअड्डे प पर हुंचेंगे। हवाईअड्डे के मैदान में नवनियुक्त राज्यपाल का असम पुलिस और राज्य सरकार द्वारा स्वागत किया जाएगा।