डिजिटल डेस्क: कनार्टक में कल एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गयी, पुलिस के मुताबिक संपत्ति विवाद के चलते हत्या की गई है। कनार्टक के भटकल ग्रामीण थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है,घटना कल शाम चार बजे के पास की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान शंभु वेंकटरमण भट्ट (65), उनकी पत्नी मादेवी भट्ट (58), उनके बेटे राघवेंद्र (40) और राघवेंद्र की पत्नी कुसुमा राघवेंद्र भट्ट (32) के रूप में कि गई है। जंगलों से घिरे इस इलाके में घर एक-दूसरे से काफी दूरी पर हैं,शंभू भट्ट की लाश उनके घर से करीब 50 मीटर दूर मिली, उनके बेटे की लाश उनके पीछे करीब 25 कदम की दूरी पर मिली,एक तरफ उसकी मां का शव और दूसरी तरफ उसकी पत्नी का शव पड़ा था,चारों के शव उनके घर के बाहर खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक शंभू के बड़े बेटे श्रीधर की किडनी फेल होने से करीब आठ साल पहले मौत हो गई थी तथा संपत्ति में हिस्से को लेकर श्रीधर भट्ट की पत्नी विद्या भट्ट का अपने ससुर शंभू भट्ट से अनबन थी।
बड़ी बहू पर हत्या का आरोप:
परिवार के बड़ी बहू विद्या भट्ट और भाई विनय भट्ट पर हत्या का आरोप लगाया गया है,इस हत्याकांड के आरोप में विद्या के पिता श्रीधर भी शामिल हैं(विद्या भट्ट के पति और पिता दोनों का नाम श्रीधर भट्ट है)। मुख्य आरोपी विनय मौके से फरार है और हत्या के वक्त मृतक राजू भट्ट का छह साल का बड़ा बेटा स्कूल गया हुआ था, जबकि उसकी तीन साल की बेटी घर के अंदर सो रही थी।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है और तीनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।