डिजिटल डेस्क: 12 फरवरी से तेलगांना के बालापुर से लापता 25 वर्षीय युवक का शव शनिवार को इलाके में सुनसान जगह पर पत्थरों के नीचे छिपा मिला,दोस्त को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।पीड़ित ने आखिरी बार उससे मोबाइल पर बात की थी और जानकारी के अनुसार मोहम्मद शाह फैसल की 12 फरवरी की रात कथित तौर पर बहस के बाद अधुल जब्बार ने हत्या कर दी थी।बालापुर पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जब्बार ने उसे छड़ी और पत्थर से मारा और बाद में शव को पास के एक स्थान पर ले गया तथा उस्मान नगर निवासी फैसल के माता पिता ने बालापुर पुलिस स्टेशन में बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, परिवार ने अगले दिन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच अपने हाथ में ले ली क्योंकि वह घर नहीं लौटा था।
आरोपी ने अपना जुर्म कबूला:
पुलिस ने फैसल के कॉल डेटा रिकॉर्ड एकत्र किए,लेकिन जब उन्होंने नंबर की कोशिश की तो वह स्विच ऑफ था तथा शनिवार को पुलिस ने देखा कि फोन दूसरे सिम के साथ इस्तेमाल किया जा रहा था। चंद्रायनगुट्टा निवासी सैयद शहीद ने पुलिस को बताया कि उसने फोन वजाहत अली से खरीदा था। जब अली से पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि उसे शाहीन नगर के जब्बार से फोन मिला था, पुलिस ने जब्बार से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया, और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।