डिजिटल डेस्क: मेघालय विधानसभा चुनाव में सराहनीय प्रदर्शन के लिए NPP के प्रमुख कोनराड संगमा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल बधाई दी,आगे उन्होंने कहा कि मेघालय की प्रगति के लिए वह एनपीपी के साथ मिलकर काम करते रहने को लेकर उत्सुक हैं। दूसरी ओर, संगमा ने राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। वही प्रधानमंत्री की ओर से संगमा के एक ट्वीट के जवाब में यह प्रतिक्रिया दी गई,और संगमा के नेतृत्व में सरकार गठन के लिए BJP की ओर से NPP को समर्थन पत्र सौंपे जाने पर उन्होंने एक ट्वीट कर बीजेपी नेतृत्व का आभार जताया। इसके जवाब में पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “मैं मेघालय विधानसभा चुनावों में कोनराड संगमा की पार्टी के सराहनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई देना चाहता हूं, मेरे मित्र स्वर्गीय पी ए संगमा जी को आज बहुत गर्व होता,मेघालय की प्रगति के लिए साथ मिलकर काम करते रहने को लेकर उत्सुक हूं।”
बीजेपी के साथ मिलकर काम करेंगेः संगमा
मेघालय में कल घोषित हुए चुनाव परिणाम में NPP 59 में से 26 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी,वही बीजेपी सिर्फ दो ही सीट जीत सकी। चुनाव नतीजों के बाद संगमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर सरकार बनाने में बीजेपी की मदद मांगी थी, इसके बाद,BJP ने देर रात NPP को समर्थन देने का पत्र उन्हें सौंपा था।
वही दूसरी ओर,NPP के प्रमुख कोनराड संगमा ने कल मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया, राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री संगमा ने दावा किया कि 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 से अधिक विधायकों के समर्थन के साथ उनके पास स्पष्ट बहुमत है। हालांकि उन्होंने सहयोगी दलों के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।
संगमा ने राजभवन जाने से पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे पास स्पष्ट बहुमत है,जेपी पहले ही समर्थन दे चुकी है और कुछ अन्य ने भी अपना समर्थन दिया है।”