डिजिटल डेस्क: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज चुनावी माहौल के बीच कर्नाटक के दावणगेरे पहुंचे हैं। उन्होंने यहां पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है,तथा केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है,उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी पहुंचे हैं। केजरीवाल और मान दावणगेरे के गवर्नमेंट हाई स्कूल मैदान आम आदमी पार्टी की ओपन मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे।
सीएम केजरीवाल ने अपने भाषण में कहा, ‘लोग जानते हैं कि हमने दिल्ली में क्या किया है, दिल्ली-पंजाब में ईमानदारी से काम हो रहा है,कर्नाटक में भी आम आदमी पार्टी का लक्ष्य भी एक ईमानदार सरकार प्रदान करना है।
दिल्ली के सीएम ने सभा से पहले एक बयान दिया है कि कर्नाटक में आम आदमी पार्टी मजबूत हो रही है।’केजरीवाल ने इस दौरान दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया के बारे में भी बीजेपी पर निशाना साधा है और उन्होंने कहा कि ‘कर्नाटक में बीजेपी विधायक के घर से 8 करोड़, 6 करोड़ जब्त किए जा रहे हैं, और जेल में मनीष सिसोदिया हैं।'
केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि, ‘वो कहते हैं कि मनीष 100-200 करोड़ खा गया, अगर ऐसा है तो सीबीआई को उनके पास से एक करोड़ भी क्यों नहीं मिला?’ तथा आगे केजरीवाल ने पीएम मोदी पर भी कहा, ‘पीएम मोदी को डर लग रहा है, दूसरों से जलना ठीक नहीं हैं,आप ईमानदारी हमसे सीखीए।’