डिजिटल डेस्क: केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते मजाकिया अंदाज में ब्रिटिश कोलोनियल दौर पर तंज कसा है,उन्होंने एक सवाल के जवाब में पिछले साल आई सुपरहिट तेलुगु मूवी ‘RRR' का जिक्र किया। जयशंकर ने भारत-ब्रिटेन के कॉम्पलेक्स रिलेशनशिप पर ब्रिटेन के पूर्व प्राइम मिनिस्टर टोनी ब्लेयर से कहा,"अगर मैं इसे सहज ढंग से बोलूं, तो आप लोग फिल्म में अच्छे नहीं थे",इसके बाद वहां पर बैठी ऑडियंस ठहाके मारकर हंसने लगी।

दरअसल एस जयशंकर एक पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे वहा डिस्कशन रायसीना डायलॉग 2023 कार्यक्रम में आयोजित किया गया था जिसका विषय ‘अनिश्चितता के दौर में नेतृत्व’ था। इस कार्यक्रम में जयशंकर के अलावा ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन केविन पीटरसन भी शामिल थे। 

इस कार्यक्रम के दौरान जयशंकर से पूछा गया था कि भारत विश्व में ब्रिटेन से बड़ी इकोनोमी बनता जा रहा है,इस पर जयशंकर ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैं इसे पुनर्संतुलन कहूंगा। इतिहास खुद को दूसरी ओर स्विच कर रहा है,भारत फिलहाल एक बहुत ही असामान्य स्थिति में है, एक बार फिर निर्णायक रूप से ऊपर की ओर जा रहा है जबकि अन्य सिविलाइजेशनल स्टेट्स करने की स्थिति में नहीं हैं।’