डिजिटल डेस्क: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी एमएलसी कविता ने ED को पूछताछ करने के लिए घर आने की अपील की है,उन्होंने आगे कहा कि ईडी घर आकर पूछताछ क्यों नहीं कर सकती?। कविता ने कहा आडाणी के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती,तथा कविता ने कहा जिस देश में गांधीजी पैदा हुए है इस देश में झूठ का राज चल रहा है,संसद में पीएम झूठ बोले रहे हैं।
कविता ने कहा कि जिस राज्य में चुनाव है वहां मोदी जी से पहले ED पहुंचती है,उन्होंने आगे कहा जिन राज्यों में चुनाव है, वहां ED भेजी जा रही है और हमारे विधायकों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। सीएम राव की एमएलसी बेटी के कविता को ED ने 9 नवंबर,यानी आज पेश होने को कहा था, लेकिन वह प्रदर्शनों के शेड्यूलिंग की वजह से पेश नहीं हुईं। इस बारे में उन्होंने ED को चिट्ठी भी लिखी और बताया कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगी, लेकिन आज पूछताछ में पेश नहीं हो सकेंगी।
महिला आरक्षण की मांग पर BRS का दिल्ली में प्रदर्शन:
महिला आरक्षण बिल को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर केसीआर की पार्टी BRS विरोध-प्रदर्शन कर रही है। कविता ने कहा देश के सभी लोग पीएम और सभी दलों के नेताओ और राष्ट्रपति से अनुरोध करते हैं की आगामी लोकसभा सत्र में महिला आरक्षण बिल को पारित करें।उन्होंने आगे कहा कि महिला आरक्षण बिल 1996 से लटका है,के कविता ने एक प्रेस कांफ्रेंस में यह भी कहा कि महिला आरक्षण बिल पर हंगर स्ट्राइक के लिए हमने 2 मार्च को ही पोस्ट जारी किया था।अबतक 18 पार्टियों ने इस स्ट्राइक को अपना समर्थन दिया है,तथा ईडी ने मुझे 9 मार्च को बुलाया था।
11 मार्च को ED के सामने पेश होंगी कविता:
कविता ने बताया कि उन्होंने 16 मार्च तक की मोहलत मांगी थी, लेकिन मुझे नहीं पता क्या जल्दी है,इसलिए मैं 11 मार्च के लिए तैयार हुई हूं। कविता ने एजेंसी की पूछताछ का जिक्र करते हुए कहा कि अगर एजेंसी किसी महिला से पूछताछ ही करना चाहती है तो ये उसके पास अधिकार है कि यह पूछताछ उसके घर पर हो,तथा कविता ने बताया कि उन्होंने ED से भी 11 मार्च को घर पर ही आने की अपील की लेकिन ED ने इससे इनकार कर दिया,और कहा कि मुझे ही उनके पास जाना होगा।कविता ने कहा कि ‘मोदी जी को बता दें कि हम डरने वाले नहीं हैं,मोदी जी ने जवान, किसान और युवाओं को असफल कर दिया।