गुवाहाटी : असम के लोगों ने परंपरा के अनुसार होली मनाई, लेकिन होली में रंगों के विपरीत शराब की बिक्री ने रिकॉर्ड बनाना। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष के दौलोत्सव में रिकॉर्ड मात्रा में शराब की बिकी हुई। राज्य में मंगलवार और बुधवार को 10 करोड़ 62 लाख रुपए की शराब की बिक्री हुई।

आबकारी विभाग के मुताबिक होली के पहले दिन मंगलवार को राज्य में 9.58 करोड़ रुपए की और दूसरे  दिन बुधवार को 1.40 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई। अकेले गुवाहाटी शहर में दो दिनों में 5.18 करोड़ रुपए की शराब की बिकी हुई। इससे पहले पिछले दुर्गा पूजा के दौरान असम में 16.80 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई थी। विश्वकर्मा पूजा के दौरान अकेले गुवाहाटी में शराब की बिक्री ने 6.20 करोड़ रुपए का एक और रिकॉर्ड बनाया था।

रंगों का त्योहार होली के दो दिनों में दुर्घटनाओं की संख्या ने भी एक और रिकॉर्ड स्थापित किया है। दो दिनों में राज्य में 500 से ज्यादा हादसे हो हुए। होली के दो दिनों में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हादसे में घायल 233 लोगों को भर्ती कराया गया। इनमें से 9 घायलों को मृत अवस्था में जीएमसीएच पहुंचाया गया था।