डिजिटल डेस्क: भारत में इन्फ्लुएंजा वायरस H3N2 से पहली मौत का मामला सामने आया है। कर्नाटक के हासन के रहने वाले एक 82 वर्षीय व्यक्ति की इस वायरस से मौत की पुष्टि हुई है,जिला स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, मृत का नाम हीरा गौड़ा है। अब टेस्टिंग में पता चला है कि मृतक H3N2 वायरस से संक्रमित था। अधिकारी ने बताया कि हीरा गौड़ा डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित था,तथा 24 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था औरछह मार्च को उसकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी पर एक मार्च को ही उसकी मौत हो गई थी।

गौरतलब है कि पांच दिन पहले ही कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने H3N2 के मामलों को लेकर अफसरों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की थी,तथा स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, केंद्र ने हर हफ्ते 25 टेस्ट्स का टारगेट रखा है,और उन्होंने कहा कि यह संक्रमण 15 साल से छोटे बच्चों और 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में ज्यादा देखा जाता है।