आजकल अगर देश विदेश में कोई सबसे चर्चित विषय है तो वह है पर्यावरण बचाओ। पर्यावरण संरक्षण आज के समय लोगों के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। इसे संरक्षित करने के लिए सरकार के साथ-साथ लोगों को भी साथ आने की जरूरत है। इसी को देखते हुए रांची के सौरभ कुमार ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक नया तरकीब सोची और छोटे-छोटे पौधे को ही अपना दोस्त मान लिया व आज ई रिक्शा पर एक प्लांट मॉल बना घूम घूम कर लोगों के घरों तक इनडोर प्लांट पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सौरभ ने बताया पर्यावरण काफी खतरे में है।

इसको देखते हुए मैंने इसी में कुछ बेहतरीन करना चाहा तो इसी को अपना व्यवसाय बना लिया। यह छोटा सा प्लांट मॉल लोगों के घर जा उनके मनपसंद प्लांट डिलीवर करता है। हमने इसमें करीब 60 वैरायटी के इनडोर प्लांट रखे हैं। साथ ही इसमें मॉल की तरह लाइटिंग भी है जिससे यह काफी आकर्षक लगता है।

शहर के हर कोने में जाता है यह प्लांट मॉल : शहर के कोने कोने में घूमती है यह प्लांट मॉल बताते हैं यह प्लांट मॉल रांची के बरियातू से लेकर बूटी मोर, हरमू से लेकर धुर्वा तक सुबह शाम घूमती गली-गली में घूमती है। साथी हर प्लांट में बारकोड वह दाम भी लगा होता है। जिससे लोगों को दाम पूछने व ताल मोल कराने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही हम ऑनलाइन बिल का भुगतान करते हैं। हमारे पास 5 वैरायटी के प्लांट है। जिसमें कैक्टस के 10 वैरायटी से उपर, सुक्सेलेंट के 10 वैरायटी से उपर, स्नेक प्लांट 4 वैरायटी , मनी प्लांट के 6 वैरायटी से उपर मौजूद हैं।

प्लांट मॉल को एक फोन कॉल कर बुला सकते हैं सौरभ कहते हैं हमारे पास कांटेक्ट नंबर है जिसके द्वारा इसे घर पर कभी भुलाया जा सकता है। सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि रात के 10 बजे तक हम इसे चलाते हैं। सौरभ कहते हैं, मैंने डिप्लोमा इन इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग किया है, लेकिन हमेशा से प्रकृति से जुड़ाव अधिक रहा है। अपने पिताजी को बचपन से ही खेती करते देखा है, वह पेड़ों के प्रति काफी सजग रहे हैं ।