डिजिटल डेस्क: महिलाओं के गर्भ में ट्विन्स का होना आम बात है,लेकिन किसी एक साल के बच्चे में के सिर में दूसरे बच्चे के पलने की बात हजम नहीं होती। यह पढ़कर भले ही यह अजीब लग रहा हो लेकिन यह सच है जहां एक साल के बच्चे के सिर में दूसरा बच्चा पलता हुआ दिखाई दिया है। दरसल यह मामला चीन का है जहां एक साल भर की बच्ची का सिर गुब्बारे की तरह फुलता हुआ नजर आया तो CT स्कैन करने पर पता चला कि उसके खोपड़ी के अंदर उसका जुड़वा भाई पलता नजर आया,इसके बाद डॉक्टर्स ने सर्जरी के जरिए फीटस को बाहर निकाल दिया और रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के दिमाग में फीटस का ग्रोथ मां के गर्भ में ही शुरू हो गया था।
फुडान यूनिवर्सिटी के डॉक्टर्स ने इसे इंट्रावेंट्रीकुलर फीटस इन फीटु नाम दिया है जिसमें गर्भ के भीतर ही जुड़वा बच्चे आपस में जुड़ जाते हैं, तथा डॉक्टर्स के अनुसार यह ट्विन्स के गर्भ में अलग न होने पर होता है और वे अपने जुड़वा के अंदर ही समा जाते हैं और वहीं बड़े होने लगते हैं।डॉक्टर्स के अनुसार बच्ची के दिमाग से निकाले गए फीटस की लगातार ग्रोथ हो रही थी,तथा अजन्में बच्चे की लंबाई चार इंच थी और बच्चे की कमर, हड्डियां और अंगुलियों में नाखून भी आ गए थे।रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के जन्म के समय इस मामले की कोई जानकारी नहीं मिली और बच्ची के अंदर फीटस के पलने की जानकारी तब मिली जब उसका सिर तेजी से बढ़ने लगा और उसकी ग्रोथ पूरे तरीके से रुक गई।
अब तक ऐसे 200 मामले आ चुके हैं सामने:
दुनियाबर में फीटस इन फीटु के अब तक 200 मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें से 18 मामले फीटस के खोपड़ी में रहने के थे और इसके अलावा फीटस इन फीटु को पेल्विस, माउथ, इंटेस्टाइन और यहां तक की स्कॉटम में भी पाया गया है। डॉक्टर को मुताबिक ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ट्विन्स गर्भ में एक-दूसरे को अलग नहीं कर पाते और अपने जुड़वा के अंदर ही समा जाते हैं और वहीं बड़े होने लगते हैं।