गुवाहाटी : दिल्ली के कमानी सभागार में शनिवार शाम 5ः30 बजे आयोजित साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 प्रस्तुति समारोह में प्रख्यात साहित्यकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 प्रदान किया गया। बद्री नारायण, अनुराधा रॉय और असमिया साहित्यकार मनोज कुमार गोस्वामी सहित 24 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार से  सम्मानित किया गया। साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष माधव कौशिक ने की। कार्यक्रम का समापन वक्तव्य नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष कुमुद शर्मा ने दिया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंग्रेजी लेखक और विद्वान उपमन्यु चटर्जी थे। पुरस्कार विजेताओं में मनोज कुमार गोस्वामी (असमिया), तपन बंद्योपाध्याय (बंगाली), रश्मी चौधरी (बोड़ो), वीना गुप्ता (डोगरी), अनुराधा रॉय (अंग्रेज़ी), गुलाम मोहम्मद शेख (गुजराती), बद्री नारायण (हिंदी), मुदनाकुडु चिन्नास्वामी (कन्नड़), फारूक फैयाज (कश्मीरी), माया अनिल खरगटे (कोंकणी), अजीत आजाद (मैथिली), एम थॉमस मैथ्यू (मलयालम), कोइजाम शांतिबाला (मणिपुरी), प्रवीन दशरथ बांदेकर (मराठी), केबी नेपाली (नेपाली), गायत्रीबाला पांडा (सुखजीत (पंजाबी), जनार्दन प्रसाद पाण्डेय मणि (संस्कृत), काजली सोरेन जगन्नाथ सोरेन (संथाली), कन्हैयालाल लेखवानी (सिंधी), एम राजेंद्रन (तमिल), मधुरंतकम नरेंद्र (तेलुगु), अनीस अशफाक (उर्दू) शामिल थे।

हिंदी भाषा में कवि बद्री नारायण को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। बद्री नारायण को उनके कविता संग्रह तुमड़ी के शब्द के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 वितरण समारोह को संबोधित करते हुए साहित्य अकादेमी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष माधव कौशिक ने कहा कि साहित्य अकादेमी का यह मंच विविधता में एकता देखने का सबसे बड़ा उदाहरण है क्योंकि यहां हम उन्हें एकसाथ भारतीय साहित्य की एकात्मकता के रूप में देख सकते हैं।