गुवाहाटीः असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने 10वीं की परीक्षा के प्रश्र पत्र लीक होने के मुद्दे पर कहा कि यह मामला काफी गंभीर है।  सामान्य विज्ञान के पेपर लीक मामले की जांच सीआईडी करेगी। डीजीपी जीपी सिंह ने ट्विटर के जरिए कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम द्वारा आयोजित 13 मार्च 2023 को आयोजित एचएसएलसी परीक्षा के सामान्य विज्ञान के प्रश्न पत्र के लीक होने की मीडिया रिपोर्ट से जानकारी  मिली है और इस सिलसिले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।  इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने प्रदेश के लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि हम दोषियों और साजिशकर्ताओं को कानून के कटघरे में जल्द लाएंगे।