गुवाहाटी/डिब्रूगढ़/तिनसुकिया : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम द्वारा आयोजित एचएसएलसी परीक्षा के सामान्य विज्ञान के पेपर लीक होने के मामले में गुवाहाटी, उत्तर लखीमपुर, धेमाजी, सदिया, डिब्रूगढ़ व तिनसुकिया जिले में लगभग 22 लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिसमें सर्वाधिक डिब्रूगढ़ में 9 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। परीक्षा पेपर लीक मामले में हुई पूछताछ के दौरान कई विद्यार्थियों ने पेपर खरीदने व बेचने की बात स्वीकार की।

पेपर लीक मामले में डिब्रूगढ़ के साल्ट ब्रुक अकादमी के 11वीं व 12वीं के कई विद्यार्थियों के साथ अन्य जिलों से पूछताछ के लिए लाए गए विद्यार्थियों के पेपर खरीदने व बेचने की बात स्वीकार की। कई ट्रांजेक्शन डिजिटल माध्यम से भी किए गए है। डिब्रूगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्वेतांकमिश्रा ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा पेपर के लीक होने की मामले में पुलिस ने डिब्रूगढ़ में लगभग 9 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से अत्याधिक साल्ट ब्रूक स्कूल के 11वीं व 12वीं के विद्यार्थी हंैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान कई विद्यार्थियों ने पेपर बेचने की बात स्वीकार की। पेपर पांच सौ रुपए, दो हजार रुपए या इससे अधिक राशि में बेची गई है।

जिसके तहत डिजिटल माध्यम से भी भुगतान किया गया। मामले की जांच जारी है। इस मामले में और भी लोगों से पूछताछ किए जाने की संभावना है। एसपी मिश्रा ने बताया कि पूरा मामला सीआईडी देख रही है। इस लिए मामले में अधिक नहीं बताया जा सका। मालूम हो कि पुलिस ने पूछताछ के लिए डिब्रूगढ़ के साल्ट ब्रूक अकादमी के निदेशक अश्वनी दुवारा के साथ ही उनके विद्यालय के अन्य अधिकारी व शिक्षकों को बुलाया। दूसरी तरफ पेपर लीक मामले में राज्य सरकार की कमियों को दर्शाते हुए विभिन्न दल संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ.रनोज पेगू की इस्तीफे की मांग करते हुए सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों इस प्रकार के कांड के संदर्भ में जबाब मांगा है। वहीं असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गुवाहाटी, उत्तरी लखीमपुर, धेमाजी, सादिया, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया से 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। हम प्रश्नपत्र लीक करने में शामिल लोगों के नेटवर्क और दोषियों का भंडाफोड़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं तिनसुकिया निज संवाददाता के अनुसार मैट्रिक परीक्षा प्रश्न-पत्र लीक मामले में असम पुलिस ने काफी तत्परता से जांच आरंभ कर दिया है। राज्य के अन्य हिस्सों के साथ ही तिनसुकिया जिले में तिनसुकिया पुलिस की टीम द्वारा इस मामले को लेकर अभियान चलाया जा तह है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने चार लोगो को तिनसुकिया जिले के जागुन से गिरफ्तार किया, जिसमें दो नाबालिग है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार लोगो से पूछताछ कर रही है।