गुवाहाटी : सीएम डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने दावा किया कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर भारतीय संसद को गाली दी, जबकि पीएम मोदी जहां भी जाते हैं अपनी मातृभूमि की प्रशंसा करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने लंदन में कथित रूप से भारत को बदनाम करने की कोशिश करने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा और दावा किया कि जब तक नरेंद्र मोदी रहेंगे, राहुल गांधी कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।

कर्नाटक के कनकगिरी में एक विजय संकल्प रैली में बोलते हुए हिमंत विश्वशर्मा ने एएनआई के हवाले से कहा कि हमें यहां भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाना है। हमें अब बाबरी मस्जिद नहीं चाहिए, हमें राम जन्मभूमि चाहिए। राहुल गांधी ने लंदन में भारत को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन मैं उनसे कहता हूं कि जब तक मोदी जी हैं, आप कभी पीएम नहीं बन पाएंगे।