डिजिटल डेस्क: मुंबई के मशहूर लालबाग में एक अपार्टमेंट में 53 साल की महिला की सड़ी-गली लाश के टुकड़े प्लास्टिक बैग में मिला, महिला के भाई और भतीजे ने कुछ दिन पहले उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट कलाचौकी थाने में कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस तलाशी के लिए महिला के घर पहुंची थी, जहां उसकी लाश प्लास्टिक बैग में मिली,महिला के हाथ-पैर और शरीर के कुछ हिस्सों को काट दिया गया था।
मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है,साथ ही उसकी 22 साल की बेटी रिंपल प्रकाश जैन को भी अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस का कहना हैं कि महिला की हत्या दिसंबर माह में कर दी गई थी और हत्या करने के बाद उसके दोनों हाथ और पैर काट दिए गए थे।इसके लिए दरांती, कटर और छोटे चाकू का इस्तेमाल किया गया था,तथा दरांती, कटर और एक छोटा चाकू बरामद किया है।
महीनों से कोठरी में बंद थी महिला:
डीसीपी प्रवीण मुंधे ने बताया कि मारी गई महिला की पहचान वीना प्रकाश जैन के रूप में हुई है तथा पुलिस को शक है कि बेटी ने ही मां को महीनों कोठरी में बंद रखा। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।