डिजिटल डेस्क: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है,तथा संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में देश का अपमान किया है। राहुल गांधी ने लंदन में झूठ बोला है, और कांग्रेस पार्टी को देश ने नकार दिया है।

किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि जब देश की हित की बात आती है तो कोई चुप नहीं बैठ सकता है,राहुल या कांग्रेस नेता जो बोलते हैं वो उनकी मर्जी है लेकिन देश को गाली देने और बदमान करने का किसी को अधिक नहीं है। राहुल जो बोलते हैं उससे कांग्रेस पार्टी को ही नुकसान होता है.केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को लंदन सेमिनार में कही गई बातों के लिए माफी मांगनी चाहिए,तथा उन्होंने हमारे देश, लोकतंत्र और न्यायपालिक और देश का अपमान किया है। बता दें कि राहुल गांधी बजट सत्र के दूसरे चरण में हिस्सा लेने के लिए आज संसद की कार्यवाही में शामिल होंगे।

राहुल के माफी मांगने पर अड़ा सत्ता पक्ष:

सोमवार से शुरू हुए संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही में सत्ताधारी पार्टी राहुल गांधी की ओर से माफी मांगने पर अड़ी हुई है।  राहुल गांधी के माफी मांगने को लेकर सोमवार को भी दोनों सदनों में हंगामा देखने को मिला था,तथा मंगलवार और बुधवार को भी हंगामी की वजह से संसद की कार्यवाही अधिकतर समय तक स्थगित रही।