डिजिटल डेस्क: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दावा किया कि उन्होंने 600 मदरसों को बंद कर दिया और सभी मदरसों को बंद करने का इरादा हैं क्योंकि वह इसकी जगह पर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय खोलना चाहते हैं। चुनावी राज्य कर्नाटक में बेलगावी के शिवाजी महाराज गार्डन में ‘शिव चरिते’ के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए शर्मा ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से लोग पूर्वोत्तर राज्य में आते हैं और इसकी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं।हिमंत विश्व शर्मा ने यह भी कहा कि नए भारत में मदरसों की जरूरत नहीं है,हमें डॉक्टर, इंजीनियर की जरूरत है,मदरसों की नहीं।
शर्मा ने आगे कहा कि ,‘बांग्लादेश के लोग असम आते हैं और हमारी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं।हम स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं’, पिछले साल, शर्मा ने दावा किया था कि असम “जिहादी गतिविधियों” का अड्डा बन गया है क्योंकि बांग्लादेश में अल कायदा से जुड़े आतंकी संगठनों के लिंक वाले पांच “जिहादी” मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था।
शर्मा ने आगे कहा कि खुफिया सूचनाओं के अनुसार, बांग्लादेश से कम से कम छह एबीटी सदस्यों ने 2016 और 2017 के बीच अवैध रूप से भारत में घुसे और “जिहादी” विचारधारा के बारे में स्थानीय युवाओं को प्रेरित करके आतंकी मॉड्यूल और स्लीपर सेल स्थापित किए हैं। बेलगावी की रैली में, सरमा ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि पार्टी ने दिखाया कि भारत का इतिहास मुगल सम्राटों के बारे में था और कहा कि यह “आज के नए मुगलों” का प्रतिनिधित्व करते हैं।