डिजिटल डेस्क: तीन साल से जारी भारत-चीन सीमा विवाद के बीच आर्मी चीफ मनोज पांडे ने सीमा पर चीनी निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है,उन्होंने कहा है कि सीमा पर चीन बहुत तेज गति से बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है और उसने एलएसी पर अपने सैनिकों की संख्या में कोई कमी नहीं की है।
उन्होंने आगे कहा कि सीमा पर स्थिति स्थिर है, लेकिन हमें कड़ी नजर रखे रहने की जरूरत है।हमारे पास सीमा पर किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में बल है, लेकिन जहां तक पड़ोसी देश की ओऱ से सैनिकों की तैनाती का सवाल है तो उसमें कोई कमी नहीं आई है,तथा चीन का बलों के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर है, खासतौर पर एलएसी के पास।”
बातचीत करके ही हम कोई समाधान निकाल सकते हैं- जनरल पांडे
जनरल पांडे ने कहा, ”हम चीन के बुनियादी ढांचे के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, खासकर सड़क और हेलीपैड आदि निर्माण। हम पूर्वी लद्दाख में लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे हैं और जबतक समाधान नहीं हो जाता, सैनिकों की तैनाती और सतर्कता उच्च स्तर पर बनी रहेगी। जनरल पांडे ने कहा,हमें आशा है कि चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में कूटनीतिक और सैन्य वार्ता से समाधान हो जाएगा,तथा बातचीत करके ही हम कोई समाधान निकाल सकते हैं।
LAC पर कम हुआ घुसपैठ का स्तर- जनरल पांडे
पाकिस्तान को लेकर आर्मी चीफ पांडे ने कहा कि,778 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर सेना के मजबूत काउंटर-घुसपैठ ग्रिड और वहां ड्रोन के इस्तेमाल से घुसपैठ का स्तर कम हो गया है, लेकिन ड्रॉप आर्म्स और ड्रग्स में वृद्धि देखी गई है तथा उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकी बुनियादी ढांचे में कोई बड़ी कमी नहीं आई है।