डिजिटल डेस्क: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा आज 2 दिनों के लिए भारत यात्रा पर पहुंचे हैं,और इसी दौरान उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान किशिदा PM मोदी से मुलाकात करेंगे और जापान की इंडो-पैसिफिक रणनीति और उसकी नई रक्षा नीति पर बातचीत करने वालेल हैं।
बताया जा रहा हैं कि पंद्रह साल पहले PM शिंजो आबे ने पहली बार अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान इंडो-पैसिफिक सहयोग के बारे में बातचीत की थी, दोनों देशों के प्रधानमंत्री बुद्धा जयंती पार्क जाएंगे, जहां गौतम बुद्ध के समय की गहरी जड़ों वाले बाल बोधि वृक्ष के दर्शन करेंगे। भारत और जापान के बीच मजबूत संबंध स्थापित हैं, यही वजह रही है कि साल 2000 में वैश्विक भागीदारी, 2006 में रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी और 2014 में विशेष सामरिक और वैश्विक भागीदारी पर बातचीत हुई है।
2006 से लगातार दोनों देश वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित करते आ रहे हैं,तथा बीते साल आखिरी बार शिखर सम्मेलन मार्च में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया था। जापान के प्रधानमंत्री और पीएम मोदी मुलाकात के बाद संयुक्त रूप से बयान जारी करेंगे,तथा किशिदा ने ट्वीट कर कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे तथा उन्होंने कहा कि वह भारत में अपने प्रवास के दौरान मुक्त और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की नई योजना की घोषणा करेंगे,और वे फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक के भविष्य के बारे में बातचीत करेंगे।
जापान और भारत इन क्षेत्रों में अहम साझेदार:
हालही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया था कि जापान एक महत्वपूर्ण साझेदार है, तथा भारत आपसी बातचीत को लेकर उत्सुक है। उन्होंने पीएम मोदी और किशिदा के बीच होने जा रही चर्चा के तमाम बिंदुओं के बारे में जानकारी दी थी। वहीं, दोनों देशों के लिए यह साल बेहद खास बताई जा रही है क्योंकि जहां भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है वहीं जापान G7 की अध्यक्षता कर रहा है। दोनों मित्र देश के साझेदारी रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पर है।