डिजिटल डेस्क: एक बार फिर देश में कोरोना अपना पैर पसारने लगा है,दिन प्रति दिन इसके मामलों में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना से संक्रमित व्यस्कों के लिए संशोधित गाइडलाइन जारी की है,तथा नई गाइडलाइन में कई बातों को ध्यान में रखने के लिए कहा गया है। गाइडलाइन के मुताबिक, फिजिकल डिसटेंस को मेनटेन रखने, इनडोर मास्क का इस्तेमाल, हाथ की सफाई, सिमटोमैटिक मैनेजमेंट को मॉनिटर करने, ऑक्सीजन की जांच करते रहने के अलावा डॉक्टरों के साथ संपर्क में रहने के लिए कहा गया है।
ऐसा होने पर तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क:
इसके अलावा गाइडलाइन में जो कहा कहा गया है वो ये है कि अगर किसी को सांस लेने में दिक्कत हो, तेज बुखार हो या ज्यादा खांसी हो रही हो,अगर ये सारी चीजें पांच दिन से अधिक समय तक हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइन में एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल करने को लेकर मना किया है,तथा संशोधित दिशानिर्देशों में कहा गया है, एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल तब तक नहीं किया जाना चाहिए जब तक वैक्टेरियल इंफेक्शन का पता न चल जाए।
अधिक जोखिम वाले मरीज क्या करें:
गाइडलाइन में अधिक जोखिम वाले मरीजों को रेमडेसिविर लेने को कहा गया है वो भी पांच दिनों तक,पहले दिन 200 mg IV और इसके बाद अगले 4 दिन 100 mg IV लेने के लिए कहा गया है। भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है और पिछले गुरुवार को केंद्री स्वास्थ्य मंत्रालय ने छह राज्यों महाराष्ट्रा, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटका को पत्र लिखा था,तथा पत्र में इन राज्यों को टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और वैक्सीनेशन पर जोर देने की सलाह दी गई थी।