डिजिटल डेस्क:करीब सवा साल पहले दिल्ली से धरना खत्म कर वापस लौटने वाले किसान एक बार फिर राजधानी की ओर कूच करने की तैयारी में हैं,तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी समेत और भी कई मांगों को लेकर किसान आज यानी आज रामलीला मैदान में किसान महापंचायत करेंगे। किसान महापंचायत को देखते हुए दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी कर दी गई है,तथा दिल्ली में प्रवेश करने वाली सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
वहीं, रामलीला मैदान और उसके आसपास के इलाके में दिल्ली पुलिस के करीब 2000 जवान तैनात किए गए हैं,दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक महापंचायत में 15 से 20 हजार किसान हिस्सा ले सकते हैं। कल सुबह से ही दिल्ली की सड़कों पर किसानों के रामलीला पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है,और संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले होने वाले इस महापंचायत में 30 से अधिक किसान संगठन शामिल हो रहे हैं।
किसानों की महापंचायत में यह अहम मांगें-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी
किसान धरने को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से लिखित में मिले आश्वासन को पूरा करना
किसानों के सामने बढ़ते संकट को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग
न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर बनी समिति को भंग करने की मांग
किसानों को दिए गए लोन की माफी
कृषि सेक्टर में विदेशी निवेश पर रोक
पम्पिंग सेट के लिए किसानों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग
देश के सभी किसानों को 5000 प्रति महीने पेंशन देने की मांग
आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग
भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन अधिनियम, 2013 में उचित मुआवजा देने का अधिकार
दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा ने मांगों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद एक साल से अधिक समय तक चले अपने धरने को सस्पेंड करने का फैसला किया गया था,और अब करीब सवा साल बाद किसान अपनी पुरानी मांगों को लेकर फिर से सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं,और इसी को लेकर रामलीला मैदान में महापंचायत रखी गई है।