नई दिल्ली: मुख्यमंत्री डॉ.हिमंत विश्वशर्मा ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने के पीछे कांग्रेस के एक पूर्व पदाधिकारी का हाथ है। वह पूर्व कांग्रेसी अब एक स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं। पूर्व कांग्रेसी के खिलाफ अब पुलिस जांच है। दिल्ली के दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने आज संवाददाताओं से कहा कहा कि यह देखा जाना बाकी है कि शिक्षक धन के कारण या राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस अपराध में शामिल था।
परीक्षा दोबारा नहीं कराने की अभ्यर्थियों की मांग के संदर्भ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ छात्रों की यह मन की बात है, वे हमारे बच्चे हैं। उन्हें समझा-बुझाकर परीक्षा देने को तैयार करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने वाले मुद्दों पर 28 माचऔर 1 अप्रैल को परीक्षा होगी। दूसरी ओर सांसद पूंजी के गलत इस्तेमाल के मामले में डॉ. शर्मा ने कहा आरोपी की सूची में सांसद अजीत कुमार भुइयां का नाम नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें संदेह के दायरे में नहीं लाया गया है। केवल कुछ ठेकेदारों और सरकारी अधिकारियों पर आरोप लगाया गया है। लेकिन ऐसी कई सड़कें हैं जिनका नाम सांसद की सूची में है और संबंधित गांवों के गांववालों ने कहा है कि संबंधित सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। इसलिए जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी साफ किया कि सांसद अजीत भुइयां के खिलाफ कोई निजी गुस्सा नहीं हो सकता।